top of page
Search

जानिए संयम लोढ़ा के बारे में - सिरोही विधायक

संयम लोढ़ा 1998 और 2003 में कांग्रेस के विधायक रह चुके है और तीसरी बार 2018 निर्दलीय के रूप में विधायक चुने गए। संयम लोढ़ा शिवगंज (सिरोही) के रहने वाले है और उनका जन्म 20 जनवरी 1965 को सादड़ी में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रकाशराज लोढ़ा है जिन्हे नगर सेठ के रूप में जाना जाता है। संयम लोढ़ा पेशे से वकील है और राजस्थान हाई कोर्ट में सेवाएं दे चुके है।


Sanyam Lodha
Sanyam Lodha


संयम लोढ़ा को मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का करीबी माना जाता है। संयम लोढ़ा के बोलने की शैली की वजह से तो हमेशा मीडिया में छाए रहते है। सिरोही विधान सभा में उनकी पकड़ भी बहुत अच्छी है और यही कारन की वजह से जब कांग्रेस ने 2018 के विधान सभा चुनाव में उनके टिकट नहीं दिया तो वो निर्दलीय के रूप में चुनाव में उतरे और भाजपा और कांग्रेस दोनों को पटखनी देके विधायक चुने गए।


संयम लोढ़ा अपने विधान सभा क्षेत्र में हमेसा सक्रिय रहते है और जब राजस्थान की राजनीती में विवाद होता है तब भी निर्दलीय होते हुए भी कांग्रेस पार्टी की ढाल बन के मोर्चा सँभालते है और मीडिया में छाए रहते है।


Read More - सिरोही नगर की स्थापना


14 views0 comments
bottom of page